चंद्रपुर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ रक्तदान शिविर!

चंद्रपुर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ रक्तदान शिविर!



चंद्रपुर:   हुज्जजे इकराम मल्टीपर्पस सोसायटी के हाजी ग्रुप के सहयोग से ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस चंद्रपुर    द्वारा रविवार, 14 जून 2026 को बंगाली कैंप स्थित काली माता ग्राउंड में एक भव्य "रक्तदान कार्यक्रम"   का आयोजन किया गया।




इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता का उत्साह देखते ही बनता था। हाजी ग्रुप के द्वारा सभी रक्तदाताओं और उपस्थित नागरिकों को   फल, फ्रूट, चाय, नाश्ता तथा वाटर पैकेट    प्रदान कर उनके उत्साह को और बढ़ाया गया।



ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस चंद्रपुर   के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा के इस नेक कार्य में युवाओं, प्रोफेशनल्स और स्थानीय नागरिकों की भरपूर भागीदारी मिली, जिससे रक्तदान शिविर बेहद सफल रहा। रक्तदान जीवनदान है — इस संदेश को मजबूती से फैलाने का प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।




हुज्जजे इकराम मल्टीपर्पस सोसायटी के हाजी राउफ़ साहब, हाजी मुश्ताक अली,
हाजी सैयद अहमद,हाजी शरीफ सर, हाजी रहमान पटेल, हाजी जहीरूद्दीन,हाजी डॉक्टर रहमान साहब और हाजी अहमद अली सिद्दीकी सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।


रक्तदान करने वाले सभी दाताओं, आयोजकों और सहयोगी सदस्यों को    हाजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
Previous Post Next Post