बल्लारपूर में १४ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बल्लारपूर, १७ अगस्त
शहर में एक संवेदनशील घटना सामने आई है। बल्लारपूर पुलिस ने १४ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में सचिन भारत खोडतकर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना १६ अगस्त को घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेल रही थी तभी आरोपी ने उसकी छेड़छाड़ की। डरी हुई बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। मां ने तुरंत बल्लारपूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा ७४, ७८ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगळे के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक करिश्मा मोरे कर रही हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
