बोर्डा के भूमी फार्महाउस पर जुए का अड्डा, रामनगर पुलिस का छापा; 16 गिरफ्तार, ₹47.64 लाख का माल जब्त!

बोर्डा के भूमी फार्महाउस पर जुए का अड्डा, रामनगर पुलिस का छापा; 16 गिरफ्तार, ₹47.64 लाख का माल जब्त!


चंद्रपुर : रामनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बोर्डा गांव स्थित भूमी रेस्टहाउस (फार्महाउस) में अवैध जुए का बड़ा अड्डा चल रहा था। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम को छापा मारकर जुए खेलने और खेलवाने वाले 15 लोगों के साथ फार्महाउस संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी, जुए का सामान और वाहनों सहित कुल 47,64,090 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के नेतृत्व में रामनगर पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके तथा खोज दल के अधिकारियों और जवानों ने 15 अगस्त को शाम 5 बजे बोर्डा स्थित भूमी फार्महाउस पर छापा डाला। मौके पर जुआ खेलते और खेलवाते कुल 15 व्यक्ति तथा अड्डा संचालित करने वाले होटल संचालक शामराव व्यंकटेश आनंदवार (निवासी हनुमान नगर, तुकुम, चंद्रपुर) पकड़े गए।



पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए का सामान, नकदी तथा आवागमन के साधन जब्त किए। जब्त माल की कुल कीमत 47 लाख 64 हजार 90 रुपये बताई गई है। इस संबंध में रामनगर पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत अपराध क्रमांक 1014/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर काककड़े के निर्देशन व मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के नेतृत्व में हुई। इसमें रामनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी नागवे, हनुमान उगले, पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा दराडे तथा अन्य जवानों-आनंद खरात, प्रकाश बलकी, रामप्रसाद नैताम, बाबा नैताम, रविकुमार ढेंगळे, जितेंद्र आकरे, मिलींद दोडके, मनिषा मोरे, पंकज ठोंबरे, संदिप गेडाम, सुरेश कोरवार, प्रकाश मडावी, पंकज पोंदे, ब्ल्यूटी साखरे, सुरज शेडमाके, मंगेश शेंडे, कुमोद खनके, संदिप भोयर, संजू देशीवाले, संदेश चुनारकर, सतिष डांगे और राकेश पिंपळकर-ने भाग लिया।

पुलिस ने कहा कि इलाके में अवैध जुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
Previous Post Next Post