हज़रत टीपू सुल्तान फाउंडेशन की पहल, पिंपलखुट में 220 से अधिक आदिवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर!

⚫ हज़रत टीपू सुल्तान फाउंडेशन की पहल, 
⚫ पिंपलखुट में 220 से अधिक आदिवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर!



चंद्रपुर : हज़रत टीपू सुल्तान फाउंडेशन ने विश्व रक्तदाता दिवस पर दूरस्थ आदिवासी गांव पिंपलखुट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया। 


शिविर में आयुर्वेद, एलोपैथी, एक्यूपंक्चर, कपिंग और मोक्सा थेरेपी    जैसी आधुनिक व पारंपरिक चिकित्सा सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराई गईं। सोनानी प्राकृतिक चिकित्सालय की टीम ने डॉ. आय. एन. पठाण के नेतृत्व में निःशुल्क जांचें (नाड़ी परीक्षण, ब्लड शुगर, रक्तचाप आदि) कीं।


एक्यूपंक्चर-मोक्सा   का सबसे बड़ा आकर्षण रहा — वर्षों पुराने दर्द और जोड़ों की समस्या वाले मरीजों को मात्र 30-40 मिनट में उल्लेखनीय राहत मिली। 220 से अधिक   आदिवासी महिलाओं व पुरुषों ने लाभ उठाया। हर मरीज को निःशुल्क दवाइयां व आगे के इलाज का परामर्श भी दिया गया।


अमीर शेख, अध्यक्ष, हज़रत टीपू सुल्तान फाउंडेशन ने कहा,  
 “आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। ऐसे शिविर नियमित रूप से जारी रहेंगे।”

इनकी रही सराहनीय भूमिका:
  • - डॉ. आय. एन. पठाण (सोनानी प्राकृतिक चिकित्सालय)
  • - जावेद पठाण
  • - दीपक दत्तुलवार
  • - डॉ. चौधरी
  • - जे.र पठान 
  • - दिनेश मंडल (डायरेक्टर, मेडकेयर पैथोलॉजी)

इंजि.अमीर शेख (अध्यक्ष, हजरत टिपू सुल्तान फाउंडेशन), अजगर अली (सचिव,हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन)
कोर कमेटी मेंबर इंजि.रमीज शेख,इरफान शेख,अब्दुल जमील शेख,अरमान शेख,सोहेल शेख,शाहिद शेख, भानेश जनगम,सुमित मेश्राम अन्य टीपू सैनिक.
फाउंडेशन के इस प्रयास को ऑल रिलीजन ग्रुप पिंपलखुट और आशा कार्यकर्ताओं का भी पूर्ण सहयोग मिला। यह शिविर सेवा और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ।
Previous Post Next Post