वरोरा में LCB की धड़ाकेबाज़ कार्रवाई: लाखों का प्रतिबंधित हुक्का तंबाखू जप्त
चंद्रपुर : वरोरा के सरदार पटेल वार्ड में प्रतिबंधित सुगंधी तंबाखू की खुलेआम बिक्री हो रही थी। गुप्त सूचना पर चंद्रपुर की स्थानिक गुन्हे शाखा (LCB) की टीम ने छापा मारकर बड़े पैमाने पर अवैध स्टॉक जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में 56 वर्षीय स्थानीय व्यापारी सुभाष श्रीहरी वरभे को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान 2 लाख 41 हजार 275 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित हुक्का तंबाखू बरामद किया। जब्त किए गए माल का विवरण इस प्रकार है:
- - होला हुक्का प्रतिबंधित सुगंधी तंबाखू – 46 पैकेट (1 किलो वाले) – 60,950 रुपये
- - इगल हुक्का प्रतिबंधित सुगंधी तंबाखू – 27 पैकेट (1 किलो वाले) – 56,025 रुपये
- - मजा 108 हुक्का प्रतिबंधित सुगंधी तंबाखू – 110 टिन डिब्बे – 1,24,300 रुपये
- कुल मूल्य: 2,41,275 रुपये
वरोरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 741/2026 दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वरोरा पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है।
स्थानीय लोगों में इस छापेमारी से काफी खलबली मच गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में प्रतिबंधित तंबाखू की आपूर्ति और बिक्री कर रहा था। LCB की इस सटीक और तेज कार्रवाई को सराहा जा रहा है।
जनता सवाल कर रही है – मिनी मकोका के फरार आरोपी कब पकड़े जाएंगे?
इस सफल छापेमारी के बावजूद चंद्रपुर की जनता अब बड़े सवाल पूछ रही है। मिनी मकोका मामले के फरार आरोपियों तक LCB के हाथ कब पहुंचेंगे? कब पूरी तरह से अवैध गुटखा-तंबाकू के कारोबार पर अंकुश लगेगा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-मोटे व्यापारियों पर कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन बड़े नेटवर्क और मुख्य सूत्रधार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चंद्रपुरवासी पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी जी से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि LCB अब बड़े स्तर पर छापेमारी तेज करे और पूरे जिले से इस अवैध व्यापार को जड़ से खत्म किया जाए।
पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी जी ने पहले भी अवैध तंबाखू-गुटखा पर सख्ती का संकेत दिया था। अब जनता देखना चाहती है कि इन शब्दों को अमली जामा कैसे पहनाया जाता है।
LCB की टीम लगातार गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन पूर्ण सफलता तभी मिलेगी जब बड़े माफिया और फरार आरोपी भी गिरफ्तार होंगे।
जनता की अपील: अवैध तंबाकू-गुटखा कारोबार पूरी तरह बंद हो, युवा पीढ़ी को नशे की इस लत से बचाया जाए। पुलिस प्रशासन से सख्त और निरंतर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
