चंद्रपुर : भाजपा में दो बड़ी नियुक्तियां! सिकंदर शेख बने जिला उपाध्यक्ष, चांद सैय्यद अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

चंद्रपुर : भाजपा में दो बड़ी नियुक्तियां!
सिकंदर शेख बने जिला उपाध्यक्ष, चांद सैय्यद अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष


चंद्रपुर/भद्रावती : भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रपुर जिले में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पार्टी के वफादार कार्यकर्ता सिकंदर शेख को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्त किया गया है, वहीं चांद सैय्यद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष हरिश शर्मा द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा, ओबीसी, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी शामिल कर संगठन को व्यापक और मजबूत रूप दिया गया है।

पुनर्नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सिकंदर शेख ने कहा, “पार्टी संगठन जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा। सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हम चंद्रपुर जिले में भाजपा के विकास के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।”

इसी बीच चांद सैय्यद की अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पद पर और सिकंदर शेख को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर दाेनों के समर्थकों और शुभचिंतकों ने हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया है। खासतौर पर यह दुआ की गई:

“अल्लाह तआला आपको सेहत, कामयाबी, इज्जत और लंबी उम्र अता फरमाए। आपकी नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना से समाज में भाईचारा, तरक्की और खुशहाली बढ़े, यही दुआ है। खुदा आपको हर कदम पर कामयाबी और रहमतों से नवाजे!”

इन दोनों नियुक्तियों से चंद्रपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि सिकंदर शेख और चांद सैय्यद के नेतृत्व में जिले में विकास, सामाजिक सद्भाव और सर्वसमावेशी राजनीति को नई गति मिलेगी।

हार्दिक अभिनंदन!
सिकंदर शेख और चांद सैय्यद को नई जिम्मेदारियों के लिए भाजपा परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।

Previous Post Next Post