आझाद गार्डन में बनेगा अत्याधुनिक स्विमिंग पूल! युवाओं को मिलेगी विश्वस्तरीय जलतरण सुविधा

⚫   भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद  गार्डन में बनेगा अत्याधुनिक स्विमिंग पूल! युवाओं को मिलेगी विश्वस्तरीय जलतरण सुविधा



चंद्रपूर: शहरवासियों के लिए खुशखबरी! भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद  गार्डन में जल्द ही एक आधुनिक और विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल का निर्माण होगा। नगरसेवक भालचंद्र दानव ने इस मांग को लेकर आज विधायक किशोर जोरगेवार से मुलाकात की और लिखित निवेदन सौंपा।

नगरसेवक भालचंद्र दानव ने बताया कि चंद्रपूर के युवा, विद्यार्थी और क्रीडा प्रेमियों को बेहतरीन जलतरण सुविधा उपलब्ध कराने, जलतरण खेल को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए यह पूल बेहद जरूरी है। उन्होंने आझाद गार्डन को चंद्रपूर का प्रमुख खेल और मनोरंजन केंद्र बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम बताया।


विधायक किशोर जोरगेवार ने निवेदन प्राप्त करते हुए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वास्थ्य और खेल विकास के लिए ऐसी सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

यह होगा फायदा:
- युवा और बच्चे घर के पास ही प्रोफेशनल स्तर पर स्विमिंग सीख सकेंगे।
- शहर में जलतरण प्रतिभाओं को निखारने का मंच मिलेगा।
- नागरिकों को व्यायाम और मनोरंजन की एक छत के नीचे बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी।

चंद्रपूर नगर निगम और जिला प्रशासन अब इस प्रस्ताव पर तेजी से काम शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है। आझाद गार्डन का यह नया स्विमिंग पूल न सिर्फ खेल सुविधाओं को मजबूत करेगा, बल्कि पूरे शहर की तस्वीर भी बदल देगा।

नागरिकों ने इस मांग का स्वागत किया है और जल्द से जल्द पूल निर्माण शुरू होने की मांग की है।
Previous Post Next Post