नांदगांव ईन्कलाइंस में कोयला लूट: सुरक्षा इंचार्ज लालधारी मिश्रीलाल गौतम पर मिलीभगत का आरोप!

⚫ नांदगांव ईन्कलाइंस में कोयला लूट: सुरक्षा इंचार्ज लालधारी मिश्रीलाल गौतम पर मिलीभगत का आरोप!



नांदगांव : WCL नांदगांव ईन्कलाइंस खदान में लालधारी मिश्रीलाल गौतम के चार्ज संभालते ही कोयला और लोहे की चोरी बढ़ गई है। हर रात 10 बजे के बाद बोरियों में भरकर सैकड़ों टन कोयले की खुलेआम लूट हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि लालपेट उप-क्षेत्र के पेट्रोलिंग सुरक्षा गार्ड कई बार चोरों को पकड़ चुके हैं, लेकिन सुरक्षा इंचार्ज लालधारी मिश्रीलाल गौतम ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 नागरिकों ने WCL प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन से लालधारी की निष्पक्ष जांच, CCTV फुटेज खंगालने और सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं।

WCL की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नागरिकों का सवाल: लालधारी के चार्ज में चल रही यह चोरी कब थमेगी?
Previous Post Next Post