चंद्रपुर में 9वां इज्तेमाई निकाह 31 जनवरी 2027 को, 1 अक्टूबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू...
मुस्लिम समाज के युवक-युवतियों के सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन!
चंद्रपुर (महाराष्ट्र): जिले के मुस्लिम समाज में एक बार फिर सामूहिक विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाने की तैयारी जोरों पर है। खवातीन-ए-इस्लाम एजुकेशनल कल्चरल एसोसिएशन फॉर रूरल एंड ट्राइबल सोसायटी ECART NGO
चंद्रपुर महाराष्ट्र की ओर से नवां इज्तेमाई निकाह 31 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा।
यह मुस्लिम धार्मिक सामूहिक विवाह समारोह रविवार को मग़रिब नमाज़ के बाद दादमहल वार्ड स्थित कोहिनूर ग्राउंड में संपन्न होगा। आयोजन में तमाम मुस्लिम जमात को आमंत्रित किया गया है।
खवातीन-ए-इस्लाम ECART NGO चंद्रपुर महाराष्ट्र ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। दुल्हा-दुल्हन इच्छुक परिवार आसानी से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। संपर्क नंबर हैं — 9881474334, 9370850878 और 7057298189...
खवातीन-ए-इस्लाम एजुकेशनल कल्चरल एसोसिएशन फॉर रूरल एंड ट्राइबल सोसायटी (रजि. नं. 0014752/2018) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के मुस्लिम परिवारों को सरल एवं कम खर्च में शादी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। खवातीन-ए-इस्लाम ECART NGO चंद्रपुर महाराष्ट्र ने सभी से अपील की है कि वे इस संदेश को अपने समूहों, दोस्तों, भाई-बहनों और रिश्तेदारों में ज्यादा से ज्यादा फॉरवर्ड करें, ताकि अधिक से अधिक युवक-युवतियां समय पर रजिस्ट्रेशन कर सकें।
तमाम मुस्लिम जमात से सहयोग की अपेक्षा के साथ खवातीन-ए-इस्लाम ECART NGO चंद्रपुर महाराष्ट्र संगठन चंद्रपुर इस पुनीत आयोजन की सफलता की कामना करता है।
