नागपुर व चंद्रपुर में ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त! नुसरत जहांगीर खान नागपुर और गोलू (विनोद) गेडाम चंद्रपुर के जिला अध्यक्ष बने!

नागपुर व चंद्रपुर में ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त!
नुसरत जहांगीर खान नागपुर और गोलू (विनोद) गेडाम चंद्रपुर के जिला अध्यक्ष बने!



चंद्रपुर: भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्युबभाई कच्छी के मार्गदर्शन तथा कोर कमेटी की सहमति से फोरम के नागपुर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नुसरत जहांगीर खान को तथा चंद्रपुर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गोलू (विनोद) गेडाम को सौंपी गई है।
नुसरत जहांगीर खान डब्ल्यूसीएल में कार्यरत रहते हुए आईएनटीयूसी के नेता रहे हैं। पिछले महीने ही उन्हें नागपुर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
शनिवार, 3 अक्टूबर को गांधी चौक, चंद्रपुर में फोरम द्वारा “ईवीएम हटाओ-देश बचाओ” तथा मतपत्र पर चुनाव कराने की मांग को लेकर धरना आंदोलन के दौरान गोलू (विनोद) गेडाम को चंद्रपुर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर उनका सत्कार किया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अय्युबभाई कच्छी, अरशदभाई कच्छी, शोएबभाई कच्छी, देवाभाऊ हिंगोरानी, सफुरुद्दीनजी ख्वाजा, नागेंद्र चटपल्लीवार, जुनैद खान, सुनील रामटेके, जितेंद्र गुलानी आदि ने नए अध्यक्षों को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
*(देवाभाऊ हिंगोरानी)*
Previous Post Next Post