राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर NSUI चंद्रपुर का जोशीला जनसेवा अभियान

⚫ राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर NSUI चंद्रपुर का जोशीला जनसेवा अभियान



चंद्रपुर, 19 जून : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन को NSUI चंद्रपुर ने “जनसेवा दिवस” के रूप में यादगार बनाया। युवा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ जश्न मनाया, बल्कि पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाते हुए समाज को एक बेहतर संदेश दिया।


कार्यक्रम के तहत NSUI कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया और अंगणवाड़ी केंद्रों के मासूम बच्चों को शैक्षणिक सामग्री (पुस्तकें, किताबें, स्लेट-कॉपी आदि) वितरित की। यह दृश्य देखने लायक था, जहां एक तरफ हरे-भरे पौधे रोपे जा रहे थे तो दूसरी तरफ बच्चों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।


“एक झाड़ पर्यावरण के लिए, एक पुस्तक शिक्षा के लिए और एक संकल्प समाज की उन्नति के लिए” — इस प्रेरणादायक संदेश के साथ NSUI ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सार्थक रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा, शिक्षा प्रसार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना अटूट संकल्प दोहराया।


कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव मोहम्मद याकूब पठाण, तालुका NSUI अध्यक्ष संजू ग्वालवंशी, पडोली शाखाध्यक्ष हिमांशू आवले, अतिश दुपारे, उज्ज्वल आमटे, राजन यादव और अन्य कई उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NSUI चंद्रपुर जिल्हाध्यक्ष शफक शेख ने कार्यक्रम का सफल नेतृत्व करते हुए कहा,
“राहुल गांधी जी युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचितों की आवाज बनकर हमेशा खड़े रहते हैं। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर NSUI समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”


कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ ली। यह कार्यक्रम न केवल राहुल गांधी के प्रति निष्ठा का प्रतीक बना, बल्कि NSUI की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

NSUI चंद्रपुर की यह पहल युवा राजनीति को नई दिशा देने वाली मिसाल बन गई है।


Previous Post Next Post