भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर का चंद्रपुर जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर का चंद्रपुर जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत


चंद्रपुर :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार प्रवासी नागरिकों से संवाद साधने और भेट लेने हेतु आए दरभंगा बिहार के सांसद गोपाल जी ठाकुर तथा उनके साथ आए भाजपा उत्तर भारतीय के महासचिव प्रद्युमन शुक्ला जी,विदर्भ प्रभारी भाजपा कार्यकारणी सदस्य ऋषिकेश ठाकुर, डॉ नितेश जी के चंद्रपुर प्रथम आगमन पर, राज्य के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक बल्लारपुर विधानसभा सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल पावडे,भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव इनके मार्गदर्शन में बिहार चुनाव हेतु नवनियुक्त चंद्रपुर जिला संयोजक, मिथलेश पाण्डेय प्रदेश सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा, सहसंयोजक दीपक पाठक उत्तर भारतीय नेता, सहसंयोजक गौतम शर्मा, सहसंयोजक चुनचुन सिंग इनके द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
उनके प्रथम आगमन पर सर्वप्रथम महाकाली ट्रांसपोर्ट कार्यालय में आनंद झा जी के नृतुत्व में मैथिली समाज द्वारा गाजे बाजे के साथ शाल श्रीफल देकर पारंपरिक मैथिली पाग पहनाकर सम्मानित किया गया।


उसके बाद होटल तिरूपति क्राउन चंद्रपुर में, अजय दुबे जी महासचिव भाजपा कामगार मोर्चा इनके प्रमुख उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया, वैसे ही छठ पूजा समेती, मैथिली समाज, ब्राह्मण समाज, व्यापारी वर्ग इन सभी के द्वारा सत्कार किया गया तत्पश्चात सांसद  गोपाल जी ठाकुर ने उपस्थित सभी बिहार प्रवासी कार्यकर्ताओं से संवाद साधा, उसके बाद बल्लारपुर गोपाला पैलेस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक  सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी द्वारा उनका स्वागत किया गया, आदरणीय भाऊ ने चुनाव हेतु चंद्रपुर जिले से बिहार चुनाव हेतु हर संभव मदद करने के लिए सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर को आश्वस्त किया, अंत में गोपाल जी ठाकुर को चंद्रपुर की आराध्य देवी माता महाकाली के दर्शन कर नागपुर के लिए रवाना किया गया।


इस दौरे पर आकर चंद्रपुर जिले में सम्मान मिला उसके लिए माननीय सांसद गोपाल जी ठाकुर जी ने राज्य के पूर्व मंत्री विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार, जिला अध्यक्ष भाजपा हरीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल पावडे, भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे, जिला संयोजक मिथलेश पांडे, दीपक पाठक, गौतम शर्मा, चुनचुन सिंग और उपस्थित सभी नेतागण और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

Previous Post Next Post