सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी सेवा की मिसाल!
बाहेबतुल्लाह शाह दरगाह पर चादरपोशी, कंबल और लड्डू वितरण!
चंद्रपुर: महाराष्ट्र की बुलंद आवाज और लोकप्रिय आमदार मा. श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, चंद्रपुर ने गुरुवार को एक सार्थक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
बाहेबतुल्लाह शाह दरगाह, नागपुर रोड पर शाम 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले दरगाह पर चादरपोशी की गई। इसके पश्चात जरूरतमंदों को कंबल वितरण तथा भक्तों और उपस्थित लोगों में लड्डू वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चॉद सैय्यद ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य को सफल बनाएं। उनकी अपील पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के इस प्रयास को सामाजिक समरसता और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण माना जा रहा है। मा. सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी के जन्मदिन को केवल औपचारिक अवसर न बनाते हुए उसे गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुधीर भाऊ के आदर्शों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का यह प्रयास जारी रहेगा।



