गांजा तस्करी का भंडाफोड़!
शांतिनगर बंगाली कैंप में महिला और बेटे के घर से 1.160 किलो गांजा जब्त!
पुलिस थाना रामनगर की गुप्तचर टीम की बड़ी सफलता...
चंद्रपुर: पुलिस थाना रामनगर की गुप्तचर टीम ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए शांतिनगर बंगाली कैंप में रह रही एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों के घर से 1 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार 200 रुपये है।
मामला दिनांक 29 जुलाई को सामने आया जब थाने पर तैनात पुलिस स्टाफ को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली कि 55 वर्षीय माला मनोरंजन डे अपने 22 वर्षीय बेटे मानव मनोरंजन डे के साथ घर में गांजा छिपाकर बेच रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से एनडीपीएस एक्ट के तहत अनुमति ली गई और उसी दिन दोनों के घर की छापेमारी कर दी गई।
पंचों की मौजूदगी में हुई तलाशी के दौरान देवघर के पास रखी एक प्लास्टिक की बोरी मिली। बोरी खोलते ही उसमें से गांजे जैसी तेज गंध आने लगी। अंदर हरे पत्ते, फूल, बीज और डंठल वाला शुद्ध गांजा निकला। तराजू पर तौलने पर बोरी समेत वजन 1.220 किलो और शुद्ध गांजा 1.160 किलो पाया गया।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह सामान बेचने के लिए लाया गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 957/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी) और 29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह पूरी कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपानी, माननीय अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कातकडे तथा माननीय पुलिस उपविभागीय अधिकारी श्री प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में हुई। टीम का नेतृत्व माननीय पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके मैडम ने किया।
कार्रवाई में गुप्तचर टीम के निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे—
सपोनि शिवाजी नागवे, सपोनि हनुमान उगले, पोउपनि कृष्णा दराडे, पोहवा आनंद खरात (1165), पोहवा बांया नैताम (22533), पोहवा रवि डेंगळे (847), पोइवा रामप्रसाद नैताम (1306), सफी प्रकाश बलकी (618), पोहवा जितेंद्र आकरे (566), मपोहवा मनिषा मोरे (462), पोअं संदीप गेडाम (1304), पोअं प्रकाश मडावी (2708), पोअ पंकज ठोंबरे (1230), पो सुरेश कौरवार (2291), पोअं पंकज पोंदे (734), पोअं सुरज शेडमाके (1303) तथा मपीअं ब्यूटी साखरे (2653)।
पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

