बल्लारपुर में सनसनी!
अवैध देसी पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!
बल्लारपुर (चंद्रपुर) : अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने 4 जून 2026 को दादाभाई नौरोजी वार्ड में सलमान खान मजीद खान पठान (28) को देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 39 हजार रुपये मूल्य का हथियार जब्त किया। आरोपी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।
बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3 एवं 25 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क और तस्करी गिरोह की जांच में जुटी है।
कार्रवाई: पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रेडवार सहित एलसीबी टीम ने अंजाम दी। आगे की जांच जारी है।
