⚫ स्व. बाळूभाऊ धानोरकर ने चंद्रपुर में कांग्रेस को दी नई दिशा : कांग्रेस ग्रामीण जिल्हाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष धोटे
चंद्रपुर : दिवंगत पूर्व सांसद बाळूभाऊ धानोरकर केवल एक लोकप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि वे लाखों कार्यकर्ताओं के हक के कवच और ऊर्जा के महास्रोत थे। अपने तूफानी कार्यकाल में उन्होंने चंद्रपुर जिले में कांग्रेस पार्टी को जड़ता झटककर नई दिशा और अभूतपूर्व गति प्रदान की।
यह भावपूर्ण बातें कांग्रेस के ग्रामीण जिल्हाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक सुभाष धोटे ने कही। उन्होंने दिवंगत बाळूभाऊ धानोरकर के तीसरे पुण्यस्मरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में खासदार प्रतिभा धानोरकर की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों, नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं ने बाळूभाऊ धानोरकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सुभाष धोटे ने कहा, "बाळूभाऊ के कार्यकाल में जिले में कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत अत्यंत आक्रामक और मजबूत हुई थी। उन्होंने जो ऊर्जा की लहर पैदा की, वह आज भी कार्यकर्ताओं में जीवित है। जनसामान्य से कैसे नाता जोड़ा जाए, इसका बेहतरीन उदाहरण बाळूभाऊ थे। उनकी यादें और विचार हमेशा कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा देते रहेंगे।"
इस पुण्यस्मरण समारोह में खासदार प्रतिभा धानोरकर के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने बाळूभाऊ के कार्यों की सराहना की और उनके विचारों व वारसे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



