⚫ कांग्रेस को मिला युवा जोश का साथ, समाजसेवी वहाब क़ाज़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ...
⚫ विजयभाऊ वडेट्टीवार की मौजूदगी में कांग्रेस में हुआ भव्य पक्ष प्रवेश!
चंद्रपुर : समाजसेवा और खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले युवा समाजसेवी वहाब क़ाज़ी ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में आधिकारिक रूप से रामू भैय्या तिवारी जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी में पक्ष प्रवेश किया। उनका पक्ष प्रवेश कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के माजी मंत्री, विधिमंडल पक्षनेता तथा ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजयभाऊ वडेट्टीवार के हाथों वहाब क़ाज़ी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनायक बागड़े, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवा राव, माजी शहर जिलाध्यक्ष रामू भैय्या तिवारी तथा शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अडुर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपने संबोधन में विजयभाऊ वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाजहित और युवाओं के विकास के लिए कार्य करती रही है। समाजसेवा और खेलों के प्रति समर्पित युवाओं के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
वहीं, वहाब क़ाज़ी ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को सामाजिक और रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर नए सदस्य का अभिनंदन किया। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वहाब क़ाज़ी के पार्टी में आने से युवाओं के बीच संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।




