⚫ नवनियुक्त जिल्हाध्यक्ष सुभाष धोटे की अनुभव की धारा से चंद्रपूर कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा: सांसद प्रतिभा धानोरकर
चंद्रपूर: कांग्रेस पार्टी के ‘संघटन सृजन अभियान’ के तहत माजी विधायक सुभाष धोटे को चंद्रपूर जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले ने पार्टी में नई चर्चा और उत्साह का माहौल बना दिया है। यह उनकी तीसरी नियुक्ति (हैटट्रिक) है, जिसे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी है।
सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि सुभाष धोटे के राजकीय व संगठनात्मक अनुभव का चंद्रपूर जिला कांग्रेस को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “धोटे जी की नियुक्ति पार्टी के लिए बड़ी मजबूती है।”
खासदार जनसंपर्क कार्यालय में भव्य सत्कार
चंद्रपूर के खासदार जनसंपर्क कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष धोटे का भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
मौके पर ज्येष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनायक बांगड़े ने कहा, “सुभाष धोटे के पास संगठन का गहरा अनुभव है। उनकी पुनर्नियुक्ति जिले की कांग्रेस को नई संजीवनी देगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से गटबाजी छोड़कर पार्टी हित में काम करने की अपील की।
धोटे का संकल्प: गट-उपगट भुलाकर मजबूत कांग्रेस बनाएंगे
सत्कार का जवाब देते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष धोटे ने कहा, “पार्टी नेतृत्व का जो विश्वास मुझे मिला है, उसे मैं एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर, अंदरूनी हेवेदावे भुलाकर चंद्रपूर कांग्रेस को और अधिक बड़ा और गतिशील बनाऊंगा।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि अब गटातट का राजकारण पूरी तरह समाप्त हो जाना चाहिए और पूरा फोकस केवल पार्टी को मजबूत करने पर होना चाहिए।
समारोह में मौजूद प्रमुख नेता
समारोह में सुभाष गौर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सोहेल शेख, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष लाहमगे, महिला व बालकल्याण सभापति संगीता भोयर, नगरसेवक वसंता देशमुख, राहुल घोटेकर, अजय बल्की, अभिषेक डोहीफोडे, आकाश मानकर, पूर्व महापौर संगीता अमृतकर समेत कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सभी ने सुभाष धोटे को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें पूरे जिले में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने का भरोसा जताया।
चंद्रपूर कांग्रेस में नई उम्मीद की किरण के रूप में देखी जा रही इस नियुक्ति से पार्टी में सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।


