समृद्धि महामार्ग हादसा: भाजपा नेताओं ने बचाई बिहार के परिवार की जान!

⚫ समृद्धि महामार्ग पर हादसे का शिकार बिहार के परिवार को भाजपा नेताओं ने बचाया, दिखाई इंसानियत की मिसाल!



छत्रपति संभाजी नगर (समृद्धि महामार्ग): भीषण गर्मी के बीच समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। बिहार से मुंबई जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव मिथलेश पांडे, युवा नेता युगल मेडले और कामगार नेता धर्मेंद्र यादव ने तत्काल अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया।

तीनों नेताओं ने बिना किसी देरी के नजदीकी शहर से एम्बुलेंस की व्यवस्था की और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। मिथलेश पांडे ने घायलों के परिवार के सदस्यों से बात की, उनका हालचाल जाना और कहा कि आगे किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो तुरंत संपर्क करें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देकर घायल परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा।

इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की जा रही है। गर्मी के प्रचंड तापमान में भी बिना सोचे-समझे तत्परता से मदद करने का यह कार्य न केवल घायल परिवार के लिए वरदान साबित हुआ, बल्कि इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश करता है।

मिथलेश पांडे ने कहा, “सड़क पर कोई भी मुसीबत में हो, मदद करना हमारा फर्ज है। राजनीति से ऊपर इंसानियत है।”

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में सही समय पर सही कदम उठाना कितना महत्वपूर्ण होता है। तीनों युवा नेताओं की इस सराहनीय पहल ने कई लोगों को प्रेरित किया है।


Previous Post Next Post