⚫शाही नौजवान वेलफेयर कमेटी ने आयोजित किया 100 बच्चों का सामूहिक खतना कार्यक्रम!
⚫ शहीद हज़रत टीपू सुल्तान की शहादत दिन पर इज्तेमाई खतना, सुरक्षित व निःशुल्क सेवा का अनुपम उदाहरण!
चंद्रपुर, ४ मई २०२६ : शाही नौजवान वेलफेयर कमेटी चंद्रपुर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद हज़रत टीपू सुल्तान की शहादत दिन पर सामूहिक खतना (इज्तेमाई खतना) कार्यक्रम का आयोजन इंजी अमजद पापा शेख जी के मार्गदर्शन में मसीहा लॉन में किया गया। कार्यक्रम में करीब १०० बच्चों का खतना फारुख शेख (खलीफा) के माहिर हाथों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
पिछले पाँच वर्षों से लगातार यह निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रही कमेटी ने इस बार भी बच्चों और उनके अभिभावकों को बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। संक्रमण से बचाव के पूरे इंतजाम किए गए और माहिर खलीफा के साथ डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही। बच्चों को आवश्यक इंजेक्शन तथा दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क दी गईं।
कमेटी के अध्यक्ष इमरान खान, और समीर अली, इरशाद शेख, अबूल हुसैन, इमरान शेख, नदीम पटेल, सुभान शेख, अजहर खान, सादिक शेख, निजाम शेख, अरबाब सय्यद, समीर शेख, अनिस कुरेशी, शहेबाज शेख, दानिश शेख सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की।
समाजसेवा की मिसाल
यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक परंपरा को पूरा करता है बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे चिकित्सकीय खर्च से राहत भी प्रदान करता है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि "हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की सुविधा सुनिश्चित करना है।"
शाही नौजवान वेलफेयर कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। ऐसे कार्यक्रम न केवल समुदाय की एकता को मजबूत करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।






