बल्लारशाह-मुंबई नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी! आमदार सुधीर मुनगंटीवार के अथक प्रयासों से विदर्भवासियों को बड़ी राहत

⚫बल्लारशाह-मुंबई नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी! 
⚫आमदार सुधीर मुनगंटीवार के अथक प्रयासों से विदर्भवासियों को बड़ी राहत



चंद्रपूर: विदर्भ के लाखों रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! केंद्रीय रेलवे मंत्रालय ने लोकमान्य टिळक टर्मिनस (मुंबई)-बल्लारशाह एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर २०१०५/२०१०६) शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस नई ट्रेन की घोषणा आमदार सुधीर मुनगंटीवार के सतत और प्रभावी अनुसरण का परिणाम है।

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने १० मई २०२६ को पत्र के माध्यम से इस नई ट्रेन सेवा को मंजूरी देते हुए सूचना दी। मुनगंटीवार के निरंतर पाठपुरावा के कारण चंद्रपूर, बल्लारपूर और पूरे विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए अब एक नई विश्वसनीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र को बूस्ट

चंद्रपूर जिले की बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक यात्राओं और पर्यटन को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आमदार सुधीर मुनगंटीवार ने इस मुद्दे को रेलवे मंत्रालय के समक्ष बार-बार प्रभावी ढंग से रखा। उनके अथक प्रयासों का नतीजा अब जनता को मिल रहा है।

व्यापारी, छात्र, कामगार और भाविकों को इस ट्रेन से सबसे अधिक फायदा होने वाला है। खासकर मुंबई जाने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों और युवाओं के लिए यह नई ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी।

 विधायक   मुनगंटीवार का बयान

आमदार सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “जनता की हर समस्या पर सतत पाठपुरावा करना मेरा कर्तव्य है। बल्लारशाह-मुंबई नई एक्सप्रेस ट्रेन इसी प्रयास का परिणाम है। मैं केंद्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने विदर्भ के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।”

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रपूर जिले के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए रेलवे से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी पाठपुरावा जारी रहेगा।

 जिलेभर में जश्न का माहौल

इस मंजूरी की खबर मिलते ही चंद्रपूर जिले में समाधान और खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय व्यापारी संघ, छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आमदार मुनगंटीवार के प्रयासों की सराहना की है।

ट्रेन का नाम:   लोकमान्य टिळक टर्मिनस–बल्लारशाह एक्सप्रेस (२०१०५/२०१०६)  
मंजूरी की तारीख:  १० मई २०२६

यह ट्रेन विदर्भ और मुंबई के बीच सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा और आराम बढ़ेगा।

आमदार सुधीर मुनगंटीवार  एक बार फिर साबित कर दिया कि जनसेवा  और सतत पाठपुरावा  से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
Previous Post Next Post