पत्नी ने पति की हत्या के लिए दी 1 लाख की सुपारी! चंद्रपुर में चौंकाने वाला हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार

⚫ पत्नी ने पति की हत्या के लिए दी 1 लाख की सुपारी! 

⚫ चंद्रपुर में चौंकाने वाला हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार



भद्रावती (चंद्रपूर), 4 मई 2026:   चंद्रपूर जिले के भद्रावती में पत्नी की साजिश से पति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी दीपमाला ने कथित तौर पर 1 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति रविंद्र कुळमेथे की हत्या करवाई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय रविंद्र तुळशिराम कुळमेथे (रा. मुधोली, ता. चामोर्शी, जि. गडचिरोली) का शव 2 मई को भद्रावती के घोडपेठ इलाके में कर्मवीर शाळा के सामने हनुमान मंदिर के पास सुनसान शेत शिवार में पड़ा मिला था। प्रथम दृष्टया शव संदिग्ध स्थिति में था।

पत्नी ने रची साजिश 

तपास के दौरान पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी "दीपमाला रविंद्र कुळमेथे (42)" ने नागपुर की "वर्षा राजू परचाके (47)", रामटेक के "सोनू उर्फ प्रवीण नरेंद्र कालोकर (31)" और नागपुर के "नाज़ीर नसरूल अंसारी (28)" को 1 लाख रुपये देकर अपने पति की हत्या का ठेका दिया।

आरोपियों ने 1 मई को दोपहर करीब 12 बजे मृतक को कार में बिठाया, घोडपेठ के सुनसान इलाके में ले जाकर कार के अंदर ही गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की तेज कार्रवाई
  
भद्रावती पुलिस स्टेशन (क्र. 550/2026) में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 140(2) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। भद्रावती पुलिस और स्थानिक गुन्हे शाखा की संयुक्त टीम ने मात्र 48 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

जप्तगी: 
- मारुति जेनस्टाइल कार (MH-31-DC-8919)
- तीन मोबाइल फोन

आरोपियों ने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है।

इस सफल कार्रवाई  के लिए पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोबरे,पो.स्टे. भद्रवती पो.नि. योगेश्वर पारधी,स्थानिक गुन्हे शाख पो. नि. अमोल काचोरे, सहित भद्रावती पुलिस स्टेशनऔर गुन्हे शाखा की टीम की सराहना की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्तों में गहरी दरार और पैसे के लालच में की गई सुपारी हत्याओं की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करता है। पुलिस आगे की जांच में अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।
Previous Post Next Post