महाराष्ट्र प्रशासनिक फेरबदल : IAS वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की नई जिलाधिकारी!

  • महाराष्ट्र प्रशासनिक फेरबदल : IAS वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की नई जिलाधिकारी!
  • (विनय गौड़ा का स्थान लेंगी 2017 बैच की मेधावी अधिकारी)



चंद्रपुर : महाराष्ट्र शासन ने प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा ऐलान करते हुए चंद्रपुर जिले के कलेक्टर पद पर नई नियुक्ति की है। 2017 बैच की मेधावी आईएएस अधिकारी श्रीमती वसुमना पंत को चंद्रपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा कलेक्टर श्री विनय गौड़ा (भा.प्र.से.) का स्थान लेंगी। 

आधिकारिक आदेश के मुताबिक वसुमना पंत जल्द ही चंद्रपुर में पदभार ग्रहण कर लेंगी। फिलहाल वे नागपुर महानगर पालिका में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, जहां उन्होंने 2 अप्रैल 2025 को जिम्मेदारी संभाली थी।


वसुमना पंत का जन्म 11 जुलाई 1991 को हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक (बी.ए.) और स्नातकोत्तर (एम.ए.) की डिग्री हासिल की है। महाराष्ट्र कैडर की यह अधिकारी अब तक अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। इनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक कलेक्टर, सहायक सचिव, अधिसंख्य सहायक कलेक्टर और महानिदेशक जैसे उच्च पद शामिल हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल जिले के सुचारू प्रशासन और विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से किया गया है। वसुमना पंत की नियुक्ति को स्थानीय प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उनकी अर्थशास्त्र की मजबूत पृष्ठभूमि और विविध पदों पर प्राप्त अनुभव चंद्रपुर जिले के लिए फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।

नई जिलाधिकारी के पदभार संभालते ही विकास योजनाओं, जनसमस्याओं के निस्तारण और जिले के समग्र प्रशासनिक सुधार पर उनका पूरा फोकस रहेगा। 


Previous Post Next Post