शहीद टीपू सुलतान की 276वीं जयंती पर सरकारी अस्पताल में फल वितरण! सेवा सप्ताह की शुरुआत, मरीजों में बांटे गए फल!

शहीद टीपू सुलतान की 276वीं जयंती पर सरकारी अस्पताल में फल वितरण!
सेवा सप्ताह की शुरुआत, मरीजों में बांटे गए फल!


चंद्रपुर: शहीद टीपू सुलतान विचार मंच की ओर से शहीद टीपू सुलतान की 276वीं जयंती के अवसर पर सरकारी अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद टीपू सुलतान के चाहने वालों ने मरीजों के बीच फल बांटकर उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत यह संगठन का पहला कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान मरीजों में फल वितरण कर शहीद टीपू सुलतान की याद को ताजा किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




संगठन की ओर से बताया गया कि सेवा सप्ताह के तहत आगे भी कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 नवंबर को मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 28 नवंबर को जलसा-ए-आम का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

संगठन का कहना है कि हमारा इतिहास ही हमारी विरासत है। भारत के इतिहास के सुनहरे पन्नों पर शहीद टीपू सुलतान का नाम अमर है और इस पर हमें गर्व है।

यह कार्यक्रम सेवा भाव और ऐतिहासिक विरासत को जीवित रखने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
Previous Post Next Post