चंद्रपूर जिल्हे में भूकंप के हल्के झटके तीव्रता ३.२ रिश्टर, बल्लारपुर-देवाड़ा क्षेत्र केंद्रबिंदु

चंद्रपूर जिल्हे में भूकंप के हल्के झटके
तीव्रता ३.२ रिश्टर, बल्लारपुर-देवाड़ा क्षेत्र केंद्रबिंदु!


चंद्रपूर, १६ नवंबर : चंद्रपूर जिले में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर ३.२ दर्ज की गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्रबिंदु बल्लारपुर-देवाड़ा क्षेत्र में रहा। जिले के कुछ हिस्सों में ये हल्के झटके महसूस किए गए, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन और संबंधित विभाग सतर्क हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।


Previous Post Next Post