डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर हुज्जाज ए ईकराम मल्टीपर्पज सोसायटी का अनोखा सामाजिक कार्यक्रम

⚫ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर "हुज्जाज ए ईकराम मल्टीपर्पज सोसायटी" का अनोखा सामाजिक कार्यक्रम



चंद्रपुर, 14 अप्रैल 2026: देश के संविधान निर्माता, समानता और न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हुज्जाज ए ईकराम मल्टीपर्पज सोसायटी चंद्रपुर ने एक अनूठा और सेवा-भावना से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


आज शाम 6 बजे गांधी चौक चंद्रपुर में सोसायटी की ओर से ‘ ठंडे पानी की बोतल वितरण’ का भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर मुआज्जिज हुज्जाज इकराम (हाजी साहब) स्वयं अपने हाथों से आम जनता को ठंडी पानी की बोतलें वितरित करते हुए बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दी । 


सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबासाहेब के संविधान द्वारा दिए गए समानता और न्याय के अधिकार को याद करते हुए यह कार्यक्रम रखा गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए आम लोगों, खासकर मजदूरों, राहगीरों और जरूरतमंदों तक पहुंचाना इस सेवा का मुख्य उद्देश्य है। 


कार्यक्रम की शुरुआत ठीक शाम 7 बजे से हुई। सोसायटी के सदस्यों ने गांधी चौक पहुंचकर इस पुण्य कार्य में शामिल होकर बाबासाहेब के आदर्शों को याद किया। 
हुज्जाज ए ईकराम मल्टीपर्पज सोसायटी चंद्रपुर के इस सामाजिक योगदान को स्थानीय लोगों ने सराहा है। जयंती के दिन सेवा कार्य के जरिए बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Previous Post Next Post