⚫ राहुल गांधी की बड़ी मांग: कांशीराम जीव को भारत रत्न दो!
⚫ प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, यूपी में सियासी भूचाल
लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सामाजिक न्याय की बहस गरम हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहुजन आंदोलन के संस्थापक और बहुजन समाज पार्टी के वास्तविक प्रणेता कांशीराम जी को भारत रत्न देने की औपचारिक मांग कर दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करने की अपील की है।
राहुल गांधी ने पत्र में कांशीराम को “सामाजिक न्याय का महान योद्धा और बहुजन चेतना का मार्गदर्शक” बताया। उन्होंने लिखा कि कांशीराम जी ने देश के सबसे वंचित तबकों को संगठित कर एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया, जिसने भारतीय लोकतंत्र की दिशा ही बदल दी। “दलित-शोषित-पीड़ित समाज की आवाज को मुख्यधारा में लाने का काम कांशीराम जी ने किया, इसलिए उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्र उन्हें सम्मानित करे,” राहुल ने पत्र में कहा।
यह मांग यूपी की सियासत में तूफान ला सकती है। बहुजन समाज पार्टी के समर्थक इसे अपना मुद्दा बताते हुए तुरंत समर्थन में उतर गए हैं, जबकि सत्ताधारी भाजपा अब तक चुप्पी साधे हुए है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मुद्दा जातीय समीकरणों को फिर से गढ़ सकता है।
कांशीराम जी की विरासत
कांशीराम जी ने 1980 के दशक में बहुजन समाज पार्टी की नींव रखी और “पेड़ नहीं, जंगल उखाड़ो” का नारा देकर सत्ता के गणित को ही बदल दिया। उनके निधन के बाद भी उनकी विचारधारा यूपी, पंजाब और दिल्ली की राजनीति का अहम हिस्सा बनी हुई है।


