*पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल, इनके कार्यों, चरित्र और संबंधो पर संबोधन एवम् चर्चा का आयोजन...* *ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस चंद्रपुर की कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील....*

◼️पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल, इनके कार्यों, चरित्र और संबंधो पर संबोधन एवम् चर्चा का आयोजन...*

◼️ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस चंद्रपुर की कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील....*


चंद्रपुरः पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समझना व भविष्य का निर्माण करना समय की आवश्यकता है। इस दृष्टिकोण से, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, चंद्रपुर ने इन दोनों महापुरुषों के कार्यों को उजागर करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। रविवार 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती बैंक मुख्यालय, नागपुर रोड, चंद्रपुर के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित मार्गदर्शन करेंगे। महापुरुषों के जीवन को समझना आज देश की बहुत बड़ी आवश्यकता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों ने अपना पूरा जीवन देश के निर्माण में लगा दिया। इसके बाद भी नकारात्मक सोच के कारण इन दोनों महापुरुषों के कार्य, चरित्र और रिश्ते पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसलिए इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, जवाहरलाल और वल्लभभाई... सच और झूठ? इस पर टिप्पणी करेंगे।
और उपस्थित नागरिकों के सवालों का जवाब भी देंगे।


इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनीष तिवारी सहित ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस चंद्रपुर के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Previous Post Next Post