गुटखा माफियाओं पर चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो संगठित अपराधी गिरोहों पर "मिनी मकोका "लागू, BNS की धारा 111 के तहत कार्रवाई!

⚫ गुटखा माफियाओं पर चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!  
⚫ दो संगठित अपराधी गिरोहों पर "मिनी मकोका "लागू, BNS की धारा 111 के तहत कार्रवाई!



चंद्रपुर, 3 जून 2026 : चंद्रपुर जिले में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू उत्पादों के अवैध व्यापार पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दो बड़े संगठित गिरोहों को एक साथ धर दबोचा है। रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111 (संगठित अपराध) लगाकर बड़ी कार्रवाई की है।

 पहला गिरोह
- गिरोह सरगना : वसीम अख्तर झिमरी (रह. घुटकाला वार्ड, चंद्रपुर)  
- सदस्य : सिद्धांत माधव गोंडाणे, मो. अखिल शकील शेख  

इस गिरोह ने प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की बड़ी मात्रा में जमाखोरी, परिवहन और बिक्री का धंधा चलाया था।

 दूसरा गिरोह
- गिरोह सरगना : जयसुखलाल अंबाराम ठक्कर (रह. विवेकानंद वार्ड, बल्लारपुर)  
- सदस्य : अजयकुमार विजयकुमार गुंडोजवार  

इस गिरोह से प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू का बड़ा स्टॉक बरामद किया गया।

 गंभीर खुलासा
जांच में दोनों गिरोहों के सरगनाओं और सदस्यों के खिलाफ चंद्रपुर, वर्धा, गडचिरोली समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों में अन्न सुरक्षा अधिनियम, आईपीसी और BNS के तहत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आर्थिक मुनाफे के लिए लंबे समय से संगठित तरीके से अपराध करने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों गिरोहों पर "मिनी मकोका" की कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा, “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले इन तंबाकू माफियाओं के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस की यह अभियान निरंतर चलेगा। ऐसे संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर श्री आयुष नोपानी के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री प्रमोद चौगुले, पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हिराचंद गव्हारे और सहायक उपनिरीक्षक सचिन राखोंडे द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

चंद्रपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले में अवैध तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Previous Post Next Post