*गांधी जी के रास्ते प्रस्तुत, “जवाहरलाल और वल्लभ भाई..... सच्चाई व झूठ ?”* *श्री. संदीप दीक्षित जी, पूर्व सांसद नई दिल्ली, का व्याख्यान हुआ संपन्न....*

◼️गांधी जी के रास्ते प्रस्तुत, “जवाहरलाल और वल्लभ भाई..... सच्चाई व झूठ ?”* 
◼️श्री. संदीप दीक्षित जी, पूर्व सांसद नई दिल्ली, का व्याख्यान हुआ संपन्न....*



चंद्रपुर :- 

गांधी जी के रास्ते प्रस्तुत, “जवाहरलाल और वल्लभ भाई..... सच्चाई व झूठ?”
इस विषय पर श्री. संदीप दीक्षित जी, पूर्व सांसद नई दिल्ली, का व्याख्यान संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस चंद्रपुर द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री संदीप दीक्षित जी ने जवाहरलाल नेहरू एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। दोनो नेताओ के प्रारंभिक राजनीति में अलग-अलग स्थान पर कार्य,  गांधीजी से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश, आपस में किए गए कार्य,  सहमति व असहमति जैसे विषयों पर उन्होंने मार्गदर्शित किया।  गांधी जी का उनके जीवन पर प्रभाव व उनके जीवन में गांधी जी की स्वीकार्यता पर उन्होंने विशेष जोर दिया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगतसिंह व अन्य महापुरुषों एवं ऐतिहासिक तथ्यों को भी उन्होंने सभा के समक्ष रखा। 



आजादी पूर्व व उपरांत राजनीतिक समस्याएं व उन पर किए गए कार्यों का दिनांक,  व्यक्ति, स्थान व अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने धारा 370, आरएसएस, कश्मीर समस्या,  नेहरूजी के प्रधानमंत्री बनने की सच्चाई,  सरदार पटेल द्वारा किए गए निर्णय,  हैदराबाद व जूनागढ़ रियासतों का भारत में विलय जैसे अन्य विषयों पर दोनों नेताओं ने किए गए कार्य, सहमति व असहमति पर उन्होंने विशेष तौर पर मार्गदर्शित किया। उपरांत उन्होंने उपस्थित श्रोताओं के सवालों के जवाब भी दिए। श्रोताओं से भरे सीडीसीसी बैंक सभागृह में चंद्रपुर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष, आमदार श्री सुभाष धोटे;  चंद्रपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री रितेश तिवारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।




कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नाहिद काज़ी ने किया। संविधान उद्देशिका का पठन सचिव एडवोकेट प्रीतिषा साहा ने किया। प्रास्ताविक प्रोफेशनलस कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मनीष तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन श्री रामकृष्ण कोंड्रा द्वारा किया गया।


 कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री योगानंद चंदनवार, श्री  सुभाष जुनगरी, श्री अरुण चौधरी, श्रीमती सरिता पवार, श्री किशोर जोगी, श्री जयंत देठे, श्रीमती अल्पना तिवारी, श्री निसार शेख, श्री भूपेश रेगुंदवार, श्री ऐजाज शेख, श्री धनंजय शस्त्रकार, एड प्रवीण रासा, नूरी मैडम एवम प्रोफेशनल्स कांग्रेस चंद्रपुर अध्याय के पूरी टीम ने विशेष प्रयास किए।
Previous Post Next Post