शिर्डी में साई संस्थान के सीईओ से भावुक मुलाकात...
चंद्रपुर के पूर्व नगरसेवक सुधीर भाऊ कारंगल को मिली प्रेम की अनमोल भेंट!
शिर्डी, 20 अगस्त: साईं बाबा की पावन भूमि पर कल एक अत्यंत आत्मीय और स्मरणीय मुलाकात हुई। शिर्डी साई संस्थान के आईएएस अधिकारी एवं सीईओ श्री गाडीळकर सर से चंद्रपुर नगरपरिषद के वॉर्ड क्रमांक 6 (इंडस्ट्रियल एस्टेट एरिया) के पूर्व नगरसेवक सुधीर भाऊ कारंगल की सौहार्दपूर्ण भेंट संपन्न हुई।
मुलाकात के दौरान श्री गाडीळकर सर ने सुधीर भाऊ कारंगल को साईं बाबा की पवित्र तस्वीर और मूर्ति सहित प्रेम की अनमोल भेंट भेंट की। इस सत्कार और आत्मीयता को देखकर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर आमदार किशोर भाऊ जोरगेवार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
पूर्व नगरसेवक सुधीर भाऊ कारंगल ने भावुक होते हुए कहा, “आमदार किशोर भाऊ जोरगेवार हमेशा अपने सहयोगियों के पाठीशी खंबीर रूप से खड़े रहते हैं और निरंतर आशीर्वाद देते रहते हैं।” उन्होंने इस संपूर्ण आदरातिथ्य के लिए श्री गाडीळकर सर और शिर्डी साई संस्थान के प्रति चंद्रपुरवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
साईं बाबा की कृपा और आत्मीय सत्कार से सराबोर यह मुलाकात सभी के लिए यादगार बन गई।







