चंद्रपुर में ईद-ए-मीलादुन्नाबी पर हिजामा कैंप को जबरदस्त प्रतिसाद, 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ! हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन और मरकज़ी सीरतुन्नबी कमेटी के संयुक्त प्रयास से सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण!

चंद्रपुर में ईद-ए-मीलादुन्नाबी पर हिजामा कैंप को जबरदस्त प्रतिसाद, 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन और मरकज़ी सीरतुन्नबी कमेटी के संयुक्त प्रयास से सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण!



चंद्रपुर : जश्न-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी के पावन अवसर पर हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन की ओर से आयोजित हिजामा कैंप को इस वर्ष भी नागरिकों का अपार उत्साह और समर्थन मिला। मरकज़ी सीरतुन्नबी कमेटी चंद्रपुर के संरक्षण में मदरसा सीरतुल इस्लाम, दादमहल वार्ड में आयोजित इस सामाजिक उपक्रम में 200 से अधिक लोगों ने हिजामा करवाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी फाउंडेशन ने ईद-ए-मीलाद के मौके पर स्वास्थ्य सेवा का यह महत्वपूर्ण आयोजन किया। कैंप में भाग लेने वाले नागरिकों के भारी उत्साह ने आयोजकों को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान समाज के आदर्श उलेमा इकराम का विशेष स्वागत-सत्कार भी किया गया।


ईद-ए-मीलादुन्नबी     इस्लाम में भाईचारा, एकता और शांति का प्रतीक मानी जाती है। हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए नियमित रूप से सामाजिक उपक्रम आयोजित करता आ रहा है। फाउंडेशन ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर समाज में तनाव पैदा करने वाले तत्वों की वह कड़ी निंदा करता है और उन्हें समाज के प्रति जागरूक होने की अपील भी करता है।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष इंजीनियर आमिर शेख, कार्यकारी अध्यक्ष सय्याद फराज, संस्थापक सोहेल रज़ा शेख, असगर अली तथा इंजीनियर रमीज़ शेख सहित मरकज़ी सीरतुन्नबी कमेटी चंद्रपुर के सदर आवेश शेख, नायब-सदर तौसिफ शेख, सेक्रेटरी फैजान शेख, कैशियर मोईन कुरेशी के साथ दानिश कुरेशी, अयान शेख, अयान वकील शेख, रेहान खान, काशीफ खान, अदनान अंसारी, हुनैन कुरेशी, दानिश शेख, राजीक कुरेशी, सोफेस कुरेशी और मजीद शेख आदि सक्रिय रूप से मौजूद रहे।


डॉ. इस्माइल पठान, डॉ. जावेद पठान, डॉ. दीपक दंतुलवार, डॉ. सोहेल शेख और डॉ. मुफद्दल फ़िदवी के साथ फाउंडेशन के कोर कमेटी सदस्य ताजू शेख, आज़ाद खान, इरफान शेख, अरमान शेख, आरिफ शेख, इर्शाद खान, शरीक शेख, मस्तान शेख, तौसीफ शेख, शहीद शेख, सूफियान शेख, मुस्तफ़ा शेख, मुजाहिद शेख, सोहेल शेख तथा अन्य टीपू सैनिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी  प्रसारित किया।
Previous Post Next Post