बाळूभाऊ की ५१वीं जयंती पर ज्ञान का महासंगम! खा. प्रतिभाताई धानोरकर ने नवोदित प्रतिभाओं को किया सम्मानित, युवाओं को दी प्रेरणा!

दिवंगत खासदार बाळूभाऊ धानोरकर की ५१वीं जयंती पर भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन!
खा. प्रतिभाताई धानोरकर ने किया गुणवंतों का सम्मान, युवाओं को दी प्रेरणा!


वरोरा (चंद्रपूर) : दिवंगत लोकप्रिय खासदार बाळूभाऊ धानोरकर की ५१वीं जयंती मनाने का यह आयोजन बेहद यादगार रहा। ‘भाऊंचा वारसा ग्रुप’ द्वारा आयोजित भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह ४ जुलाई २०२६ को धानोरकर जनसंपर्क कार्यालय, वरोरा में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

ज्ञान-विज्ञान के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में खासदार प्रतिभा धानोरकर उपस्थित रहीं और उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से पूरे कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।


सम्मानित विजेता:

- प्रथम स्थान: पयोष्णिका काळबांडे  
- द्वितीय स्थान: अवनी खापणे  
- तृतीय स्थान (संयुक्त): रोशनी ढोके, विहान सोंधे एवं थोरवी लुतडे

खासदार प्रतिभाताई धानोरकर ने विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार व सम्मान चिन्ह प्रदान करते हुए कहा, “बाळूभाऊ का सच्चा वारसा युवाओं के ज्ञान, लगन और जज्बे में जीवित रहेगा। आज के ये युवा कल जाकर न सिर्फ चंद्रपूर बल्कि पूरे महाराष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।”


समारोह में माजी नगराध्यक्ष विलास टिपले, सभापति गजानन जिवतोडे, राहुल देवडे, डॉ. श्रीनिवास पिलगुलवार, पार्थ धानोरकर, तरंग सिंग, निलेश भालेराव, शुभम चिमूरकर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रा. प्रशांत खुळे ने किया।

‘भाऊंचा वारसा ग्रुप’ के इस उपक्रम की जिले भर में खूब सराहना हो रही है। दिवंगत नेता के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह अनूठा प्रयास निश्चित रूप से सार्थक साबित होगा।
Previous Post Next Post