चंद्रपुर में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का भव्य पद नियुक्ति सम्मेलन संपन्न!
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प!
चंद्रपुर : भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी की गरिमामयी उपस्थिति में रविवार को शासकीय विश्राम गृह में पद नियुक्ति परिचय सम्मेलन एवं सत्कार समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फोरम के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नागेंद्र चटपल्लीवार को केंद्रीय सदस्य के साथ-साथ वरोरा-भद्रावती तालुका अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जुनैद खान को चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष, सरफराज खान को भद्रावती शहर अध्यक्ष, नरेंद्र टेंभुरने को चिमूर तालुका अध्यक्ष, प्रवीण माट्टेटवार को चिमूर शहर अध्यक्ष तथा वंदना उइके को भद्रावती शहर महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने फोरम के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष संकल्प लिया कि वे पूर्ण ईमानदारी, नई ऊर्जा और समर्पण के साथ फोरम को घर-घर तक पहुंचाएंगे तथा सामान्य नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से उठाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने कहा,
"भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमने हमेशा सामान्य नागरिकों की आवाज बनी है। चाहे महिला अत्याचार हो, किसानों की समस्या हो या कोई अन्य अन्याय — फोरम हमेशा सड़क पर खड़ा दिखाई दिया है। नए पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना चाहिए और इस सक्षम मंच का उपयोग जनहित में करना चाहिए।"
कार्यक्रम में फोरम के राष्ट्रीय यूथ विभाग अध्यक्ष अरशद कच्छी, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवेंद्र हिंगोरानी, राष्ट्रीय महासचिव सफीरुद्दीन ख्वाजा, चंद्रपुर-गडचिरोली निरीक्षक दिनेश मिश्रा, राष्ट्रीय सदस्य संजय मार्टिन, सुमित चंद्रागड़े सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से फोरम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह आगे भी सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा, किसान हित और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत संघर्ष करता रहेगा।
भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया जनता की आवाज, जनता के साथ
