चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 मामलों में जब्त ₹66.14 लाख के नशीले पदार्थ नष्ट!

चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 मामलों में जब्त ₹66.14 लाख के नशीले पदार्थ नष्ट!


चंद्रपुर, 10 जुलाई 2026: नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखते हुए चंद्रपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 51 मामलों में जब्त 66 लाख 14 हजार 886 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को जिला न्यायालय, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा जिला स्तरीय नशीले पदार्थ निष्पादन समिति की अनुमति के बाद नियमानुसार नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान कुल 310 किलो 340 ग्राम गांजा (कीमत ₹53,02,486), 420 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर (कीमत ₹13,05,000) तथा 76 ग्राम गर्द (कीमत ₹7,400) को नष्ट किया गया। इन सभी मादक पदार्थों का कुल मूल्य ₹66,14,886 रहा।

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार जब्त मादक पदार्थों को सरकारी वाहन से नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी स्थित महाराष्ट्र एन्वायरों पॉवर लिमिटेड (प्लॉट क्रमांक CHW-01) ले जाया गया, जहां अत्याधुनिक बॉयलर प्रणाली के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल तरीके से उन्हें पूरी तरह जला कर नष्ट किया गया।


यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजिंक्य तांबडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी अमोल काचोरे के नेतृत्व में स.पो.फौ. अरुण खारकर, पो.हवा. सुधीर मत्ते, पो.कॉ. किशोर वकाटे, पो.कॉ. प्रदीप मडावी, पो.कॉ. अमोल साबे, फोटोग्राफर पो.कॉ. वैभव पत्तीवार, चालक पो.हवा. प्रमोद डोंगरे, पो.कॉ. रूपेश बारशिंगे तथा पो.कॉ. शुभम बल्की ने सक्रिय भूमिका निभाई।

चंद्रपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।
Previous Post Next Post