चंद्रपुर जिले में पुलिस अधीक्षक का बड़ा बदलाव आयुष नोपाणी बने नए SP, मुम्मका सुदर्शन अहिल्यानगर ट्रांसफर

चंद्रपुर जिले में पुलिस अधीक्षक का बड़ा बदलाव  
आयुष नोपाणी बने नए SP, मुम्मका सुदर्शन अहिल्यानगर ट्रांसफर


Ai image 


चंद्रपुर: अपराध की चुनौतियों से जूझ रहे चंद्रपुर जिले में पुलिस नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो गया है। राज्य गृह विभाग ने गुरुवार को जारी तबादला आदेश में 2018 बैच के IPS अधिकारी आयुष नोपाणी  को चंद्रपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। 

वे इससे पहले जालना में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं, वर्तमान SP मुम्मका सुदर्शन (2016 बैच) का तबादला अहिल्यानगर  कर दिया गया है।

 नई टीम पर टिकी हैं जिले की उम्मीदें

चंद्रपुर लंबे समय से अवैध गुटखा-तंबाखू, MD ड्रग्स, गौवंश तस्करी, अवैध रेती माफिया, जुआ-सट्टा  और गंभीर अपराधों का गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में नए SP आयुष नोपाणी से स्थानीय नागरिकों की बड़ी उम्मीद है कि वे इन संगठित अपराधों पर सख्त अंकुश लगाकर जिले को अपराध-मुक्त बनाने में सफल होंगे।


आयुष नोपाणी को अपने पिछले कार्यकाल में सक्रिय और एक्शन-ओरिएंटेड अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अब देखना होगा कि वे चंद्रपुर जैसे संवेदनशील जिले में कितनी प्रभावी रणनीति अपनाते हैं।

मुम्मका सुदर्शन ने फरवरी 2024 से चंद्रपुर में कार्यभार संभालते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में कार्रवाई की थी। उनका अहिल्यानगर जाना अब एक नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी की ओर इशारा करता है।

अब सवाल यह है — 
क्या नया पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी चंद्रपुर की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगा पाएंगे? जिले की कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर नई टीम कितना प्रभावी साबित होगी?

गृह विभाग के इस तबादले को जिले में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।


Previous Post Next Post