चंद्रपूर में कांग्रेस की तिरंगा रैली, वीर जवानों को सलाम

◼️चंद्रपूर में कांग्रेस की तिरंगा रैली, वीर जवानों को सलाम



चंद्रपूर, 19 मई 2025: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से चंद्रपूर में आगामी 21 मई, बुधवार को शाम 4:30 बजे एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 'ऑपरेशन सिंदूर' में अदम्य शौर्य का परिचय देने वाले भारतीय जवानों को सम्मानित करने और आतंकी हमले में बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आयोजित की जा रही है।

यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चौक से शुरू होकर प्रियदर्शनी स्व. इंदिरा गांधी चौक पर समाप्त होगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर हाथों में तिरंगा थामकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया जाएगा। यह रैली न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम होगी, बल्कि देशभक्ति और एकता का संदेश भी देगी।


कांग्रेस पार्टी सांसद प्रतिभाताई धनोरकर ने कहा, "यह तिरंगा रैली भारतीय सेना के साहस और समर्पण को सलाम करने का एक प्रयास है। हम सभी को एकजुट होकर अपने वीर सैनिकों के बलिदान को याद करना चाहिए और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए।"

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस रैली में शामिल होकर देशभक्ति की इस पहल को और मजबूत करें।
Previous Post Next Post