◼️ एआईपीसी चंद्रपुर द्वारा "राष्ट्र उत्थान– कांग्रेसी योगदान" इस विषय पर कार्यशाला आयोजित...
चंद्रपुर :-एआईपीसी चंद्रपुर द्वारा *राष्ट्र उत्थान– कांग्रेसी योगदान* इस विषय पर कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आजादी पूर्व व आजादी उपरांत किए गए कार्य का विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिम्हाराव, सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह व अन्य कांग्रेस नेतृत्व करने वाले नेताओं के द्वारा किए गए कार्य वह उससे प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। ऑडियो– वीडियो के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को संपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम के प्रमुख संकाय श्री मनीष तिवारी थे।
कार्यक्रम में चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री रितेश तिवारी, चंद्रपुर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री सूर्यकांत खनके, पूर्व महापौर श्रीमती संगीता अमृतकर, श्री राजेश अडदुर गोपाल अमृतकर, उमाकांत धाडे, नौशाद भाई , अख्तर सिद्दकी, पार्षद सकीना अंसारी, वीना खनके, बापू अंसारी व कांग्रेस परिवार व विचारधारा से जुड़े व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईपीसी उपाध्यक्ष श्री योगानंद चंदनवार ने की।कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री निसार शेख ने दी।
आभार प्रदर्शन श्री रामकृष्ण कोंड्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रुपेश रेगुंडवार व अन्य एआईपीसी सदस्यों ने प्रयास किए।
Tags
Chandrapur