विश्व आदिवासी दिवस पर गूंजा आदिवासी स्वाभिमान!
क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा को नमन…
आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट हुआ समाज!
चंद्रपूर : 9 अगस्त
विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर चंद्रपूर शहर कांग्रेस आदिवासी समाज की ओर से महान क्रांतिकारी एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पहार अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष, स्वाभिमान, साहस और अधिकारों की बुलंद आवाज हैं। उनके त्याग और बलिदान ने आदिवासी समाज में नई चेतना और संघर्ष की मशाल जलाई।
इस अवसर पर आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, इतिहास और संघर्ष की गाथा को याद करते हुए समाज की एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जमाती अध्यक्ष गुंजन येरमे, उपाध्यक्ष पवन मसराम, नगरसेवक एवं झोन-3 सभापति रामनरेश यादव सहित राजवीर यादव, अमर यादव, रोहित राव, साहिल थेरकर, सुभाष वाढाई एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।



