गांव तिथे फोरम: भद्रावती में जोरशोर से शुरू हुआ भारतीय ऑल मिडिया सुरक्षा फोरम का अभियान!

गांव तिथे फोरम: भद्रावती में जोरशोर से शुरू हुआ भारतीय ऑल मिडिया सुरक्षा फोरम का अभियान!


चंद्रपुर (भद्रावती): भारतीय ऑल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अय्युबभाई कच्छी के निर्देश पर महाराष्ट्र भर में फोरम की शाखाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। “गांव तिथे फोरम” अभियान के तहत अब भद्रावती में भी फोरम पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

फोरम का लक्ष्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों वाले जागृत भारत के निर्माण में योगदान देना है। आम जनता पर बढ़ते अन्याय-अत्याचार के खिलाफ उनका दबा हुआ आवाज शासन तक पहुंचाने का काम फोरम आक्रामक अंदाज में कर रहा है।

नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

भद्रावती तालुका में फोरम को नई उर्जा मिली है। सुनिल रामटेके को तालुका उपाध्यक्ष    बनाया गया है, जबकि जितेंद्र गुलानी को शहर उपाध्यक्ष   की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला wing को भी मजबूत किया गया है। जया मुकेश मेश्राम को महिला तालुका अध्यक्ष   तथा विभा मदन बेहरे को महिला शहर अध्यक्ष    पद पर नियुक्त किया गया है। फोरम शीघ्र ही इन सभी पदाधिकारियों का भव्य सत्कार करने जा रहा है।

चंद्रपुर मुख्यालय में हुई घोषणा

इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा चंद्रपुर स्थित फोरम के मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्युबभाई कच्छी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अरशदभाई कच्छी, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएबभाई कच्छी, केंद्रीय सदस्य नागेंद्र चटपल्लीवार, केंद्रीय महानगर अध्यक्ष देवेंद्र हिंगोरानी, चंद्रपुर-गडचिरोली निरीक्षक दिनेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सफीरुद्दीन ख्वाजा, केंद्रीय सदस्य संजय मार्टिन और चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष जुनैद खान मौजूद रहे।

फोरम के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि “गांव तिथे फोरम” अभियान के जरिए फोरम की विचारधारा हर गांव-कस्बे तक पहुंचेगी और आम आदमी की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

भद्रावती में फोरम की शाखा  जल्द औपचारिक रूप से स्थापित होने वाली है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
Previous Post Next Post