चंद्रपुर में मोहर्रम ke यौमे आशूरा का पावन अवसर बना सेवा और भाईचारे का प्रतीक!
चंद्रपुर 26 जून 2026 :
चंद्रपुर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हुज्जाज ए इकराम मल्टी पर्पज सोसाइटी ने 10 मुहर्रम (यौमे आशूरा) के पावन अवसर पर राहगीरों और अज़ादारों के लिए शरबत तक्सीम व रोज़दारों के लिए इफ्तारी का भव्य आयोजन किया।
कार्यक्रम शाम 4:00 बजे ज़ुबी कलेक्शन, सिटी पुलिस स्टेशन के सामने, गांधी चौक पर शुरू हुआ, जहाँ गर्मी से थके राहगीरों और अज़ादारों को ठंडा शरबत परोसा गया। साथ ही जामा मस्जिद, चंद्रपुर में आशूरा के रोज़दारों के लिए विशेष इफ्तारी का इंतजाम किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा,
> “यौमे आशूरा हमें हज़रत इमाम हुसैन (र.अ.) की कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। हमारा प्रयास है कि इस पावन दिन पर समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचे। संस्था भविष्य में भी ऐसे नेक कार्यों को जारी रखेगी।”
शहरवासियों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों को शरबत पिलाने और रोज़दारों की इफ्तारी का प्रबंधन देखकर लोगों ने संस्था की तारीफ करते हुए इसे “सच्ची इस्लाह और खिदमत” का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले:
- हाजी शकील सर
- हाजी नफीस सिद्दीकी
- हाजी शकीब साहब
- हाजी राहुप साहब
- हाजी सैयद अहमद
- हाजी रहमान पटेल
- हाजी रमजान खान
- हाजी मुश्ताक अली साहब
- हाजी सुलतान अशरफ अली
- हाजी जहीरूद्दीन हकीम
- हाजी अहमद अली सिद्दीकी
- हाजी शकील बेग साहब
- हाजी शरीफ सर
- अब्दुल एजाज शेख
- आफताब अहमद सिद्दीकी
- नदीम कुरैशी साहब
- हिदायत खान
- नजुद्दीन सिद्दीकी
हुज्जाज ए इकराम मल्टी पर्पज सोसाइटी का यह प्रयास चंद्रपुर शहर में सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने का एक सुंदर उदाहरण साबित हुआ।
---





