चंद्रपुर में शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान राशिद हुसैन के हाथों में !


◼️चंद्रपुर में शहर भाजपा का दमदार दांव: राशिद हुसैन को सौंपी अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान..


चंद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंद्रपुर शहर इकाई ने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर राशिद हुसैन की नियुक्ति  की है। इस नियुक्ति के साथ ही राशिद हुसैन ने शहर की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू किया है। राशिद हुसैन को विधायक किशोर भाऊ जोरगेवार का करीबी माना जाता है, और उनकी इस नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


नवनियुक्त अध्यक्ष राशिद हुसैन ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर, विधायक किशोर भाऊ जोरगेवार, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुभाष भाऊ कसनगोटटुवार और सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।


राशिद हुसैन लंबे समय से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी पैठ है। उनकी यह नियुक्ति न केवल अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच को बढ़ाएगी, बल्कि चंद्रपुर में भाजपा के संगठन को और सशक्त बनाने में भी मददगार साबित होगी।
Previous Post Next Post