बगड़खिड़की के मोहसीन शेख ने मेहनत से बनाया सपनों को हकीकत, बने महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही

◼️बगड़खिड़की के मोहसीन शेख ने मेहनत से बनाया सपनों को हकीकत, 

◼️महाराष्ट्र पुलिस में बने सिपाही


चंद्रपुर: मेहनत और जिद्द से असंभव को संभव करने की मिसाल कायम की है बगड़खिड़की वार्ड के मोहसीन अब्दुल मजीद शेख ने। साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े मोहसीन ने अपने दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के बल पर महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हासिल किया है। हाल ही में उनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी हुई है और वह जल्द ही महाराष्ट्र पुलिस बल में शामिल होंगे। यह न केवल मोहसीन की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बगड़खिड़की क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।


मोहसीन के पिता स्वर्गवासी अब्दुल मजीद शेख एक मेहनती किसान और फल व्यवसायी थे, जिन्होंने कठिन परिश्रम से परिवार का भरण-पोषण किया। उनकी मां स्वर्गवासी जुबेदा शेख एक सशक्त गृहिणी थीं। आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मोहसीन ने कभी हार नहीं मानी। शिक्षा और अपने सपनों पर अटूट विश्वास रखते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।


मोहसीन की इस उपलब्धि ने बगड़खिड़की के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का काम किया है। क्षेत्र के कई युवा-युवतियां रोजगार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और मोहसीन की कहानी उनके लिए एक जीवंत उदाहरण है कि अगर जिद्द और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।


मोहसीन को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
Previous Post Next Post