⚫ इंडस्ट्रियल एरिया प्रभाग-6 में विकास की रफ्तार, जीएम बंगले से सब एरिया ऑफिस महाकाली कॉलरी सड़क मरम्मत कार्य शुरू!
⚫ क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत: राजलक्ष्मी कारंगल के प्रयासों से सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ!
चंद्रपुर : इंडस्ट्रियल एरिया प्रभाग क्र.6 की भाजपा नगरसेविका राजलक्ष्मी कारंगल के प्रयासों से जीएम बंगले से सब एरिया ऑफिस महाकाली कॉलरी क्षेत्र को जा रही सड़क का लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है।
सालों से बदहाल पड़ी इस सड़क की वजह से स्थानीय नागरिकों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया था, स्कूली बच्चों, मजदूरों और आम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
नगरसेविका राजलक्ष्मी कारंगल ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों से लगातार संपर्क कर सड़क मरम्मत का काम शुरू करवाया। उनके प्रयासों का नतीजा आज सामने आया जब महाकाली कॉलरी की ओर जाने वाली सड़क पर काम शुरू हो गया।
स्थानीय लोग इस विकास कार्य से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सड़क ठीक होने से आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।
भाजपा नगरसेविका राजलक्ष्मी कारंगल ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। वे क्षेत्र के और विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने के लिए प्रयासरत रहेंगी।



