चंद्रपुर में सनसनीखेज हत्या! पत्थर से सिर कुचलकर की गई युवक की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

चंद्रपुर में सनसनीखेज हत्या! पत्थर से सिर कुचलकर की गई युवक की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत का माहौल!

चंद्रपुर : रामनगर थाना क्षेत्र के मित्र नगर इलाके में गुरुवार की रात एक ऐसी जघन्य हत्या हुई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। अज्ञात हमलावर ने बाइक से उतरकर एक निहत्थे युवक के सिर पर पत्थर से इतने जोरदार वार किए कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मित्र नगर और आसपास के इलाकों में भय का माहौल छा गया है। लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पहचान संतोष अरुण भेंडे (मूल निवासी अमरावती जिले का पाला गांव) के रूप में हुई है। संतोष मित्र नगर से जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर ने पत्थर से उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपविभागीय पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रामनगर थाना पुलिस फरार आरोपी की तलाश में तेजी से छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला संवेदनशील है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous Post Next Post